फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election Result: हरियाणा चुनाव में इन महिलाओं ने मारी बाजी, जानें किसने कहां जीत दर्ज की

Thu, 10 Oct 2024 02:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 8 अक्तूबर को मतगणना हुई, जिसमें 13 महिलाओं ने परचम लहराया। इससे पहले 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में 8 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कराई थी।
 
विज्ञापन
हरियाणा चुनाव में महिला विधायक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्तूबर को घोषित किए गए। इस बार के चुनाव नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 48 सीटों के साथ विजय हासिल की। वहीं कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत दर्ज कराई और इंडियन नेशनल लोकदल को 2 सीटों पर सफलता मिली। इस बार के चुनाव नतीजे थोड़े चौंकाने वाले रहे, क्योंकि हरियाणा में इस बार 90 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में 13 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कराई है। जबकि इससे पहले, साल 2019 के विधानसभा चुनाव में कुल आठ महिला प्रत्याशी जीत हासिल करके विधायक बनी थीं।

विज्ञापन


हरियाणा में 5 अक्तूबर को चुनाव हुए, जिसमें करीब 1,031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे। इनमें 464 निर्दलीय और 101 महिला उम्मीदवार भी शामिल रहीं। जिन महिला उम्मीदवारों ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कराई है, उनमें से कुल 5 भारतीय जनता पार्टी से निर्वाचित हुई हैं, जबकि 7 महिला उम्मीदवार कांग्रेस से निर्वाचित हुईं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जिस नाम ने सबसे ज्यादा चौंकाया वो सावित्री जिंदल हैं, जिन्होंने निर्दलीय हिसार विधानसभा सीट से जीत दर्ज कराई है। उन्होंने कांग्रेस के रामनिवास राड़ा को 18941 मतों से पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। बता दें, सावित्री जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद और जाने-माने बिजनेसमैन नवीन जिंदल की मां हैं।
विज्ञापन


सावित्री जिंदल के अलावा हरियाणा विधानसभा चुनाव में और किन-किन महिलाओं ने जीत दर्ज कराई, चलिए आपको उनके भी नाम बताते हैं।

हरियाणा की कालका विधानसभा सीट से रानी शर्मा (भाजपा), राई विधानसभा सीट से कृष्णा गहलावत (भाजपा), श्रुति चौधरी (भाजपा) ने तोशाम से जीत का परचम लहराया। इसके अलावा अटेली विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह से जीत हासिल की। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू किरण चौधरी ने भाजपा की टिकट से चुनावी मैदान में जीत का परचम लहराया।

जुलाना विधानसभा सीट से रेसलर विनेश फोगाट ने, झज्जर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल, नारायणगढ़ से कांग्रेस की शैली चौधरी, कलानौर सीट से शकुंतला खटक जीतीं। मुलाना विधानसभा सीट से पूजा, साढौरा से रेनू बाला ने विजयी परचम लहराया। वहीं नांगल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मंजू चौधरी जीती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें