फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्ब्स इंडिया ने जारी की 30 अंडर 30 की सूची, रश्मिका मंदाना समेत इन महिलाओं का नाम शामिल

Sat, 17 Feb 2024 10:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उद्योग, मनोरंजन, खेल, संगीत और कला क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं हैं। फोर्ब्स की 30 अंडर 30 सूची में रश्मिका मंदाना और राधिका मदान का नाम शामिल है
विज्ञापन
Rashmika Mandanna - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Forbes India 30 Under 30 2024 List: बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स इंडिया ने अपनी सालाना लिस्ट '30 अंडर 30' जारी की है। इस सूची में विभिन्न उद्योगों से जुड़े 30 वर्ष से कम आयु के 30 व्यक्तित्व को लोगों को शामिल किया गया है। 19 श्रेणी में 38 अचीवर्स को एक्सपर्ट जूरी में चुना गया। जिसमें कई महिलाओं के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में उद्योग, मनोरंजन, खेल, संगीत और कला क्षेत्र से जुड़ी 9 महिलाएं हैं। फोर्ब्स की 30 अंडर 30 सूची में रश्मिका मंदाना और राधिका मदान का नाम शामिल है। दोनों ही बॉलीवुड की अभिनेत्रियां हैं। इसके अलावा ज्योति यरराजी और पारुल चौधरी का नाम भी जुड़ा है। अदिति सहगल, सीतालक्ष्मी नारायण और शिप्रा विश्वास को भी सूची में शामिल किया गया। जानिए फोर्ब्स इंडिया 30 अंडर 30 2024 की महिला अचीवर्स के बारे में।

विज्ञापन


फोर्ब इंडिया की सूची में शामिल महिलाएं


शिप्रा बिसवास- सीपीओ और मार्केटिंग हेड 
नेत्रा अज्जमपुर- सह-संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर
अनुष्का राठौड़- डिजिटल कंटेंट क्रिएटर
सीतालक्ष्मी नारायण- निवेश कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट
अदिति सहगल- भारतीय इंडी संगीतकार और अभिनेत्री 
पारुल चौधरी - पेरिस ओलंपिक 2024 में शामिल होने वाली महिला एथलीट
ज्योति यरारजी - एथलीट जो पेरिस ओलंपिक 2024 में शामिल होंगी।
रश्मिका मंदाना - अभिनेत्री, हालिया फिल्म एनिमल
राधिका मदान- अभिनेत्री, अंग्रेजी मीडियम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें