फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना इफेक्ट: क्या महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कोरोना से कम खतरा है?

Mon, 30 Mar 2020 06:33 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना की महामारी पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुकी है। चीन के वुहान शहर से शुरू होने वाले इस खतरनाक वायरस ने इटली, स्पेन, भारत, अमेरिका, जर्मनी जैसे देशों में लाखों लोगों की जान को खतरे में डाल दिया है। इस वायरस की अब तक कोई वैक्सीन नहीं निकल पाई है। हालांकि वैज्ञानिक दिन रात शोध के जरिए इसकी संरचना का पता लगा रहें हैं। हर दिन कोई न कोई नया शोध सामने आता है जिससे एक नई बात पता चलती है। जो भी हो अभी तक किसी दवा के सामने न आने के कारण रोजाना हजारों लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं। लेकिन शोधकर्ताओं की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि इस वायरस से खतरा पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कम है। इसका कोई सटीक कारण तो नहीं पता चला है लेकिन शोधकर्ता इस रिपोर्ट के माध्यम से ऐसा कह रहे हैं।

 
विज्ञापन

 

- फोटो : PTI
चीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक वहां पर कोरोना वायरस से मरने वालों में 2.8% पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या 1.7% है। तब से ये पैटर्न लगभग स्पेन, जर्मनी, इटली, ईरान, साउथ कोरिया में भी नजर आया है। इटली में तो पता चला है कि पुरुषों में मृत्यु की दर 71% हैं। वहीं स्पेन में निकाले गए डाटा के अनुसार दो पुरुषों पर एक महिला की मौत हो रही है। लेकिन ऐसा क्यों?
इसका ठीक-ठीक जवाब किसी भी वैज्ञानिक के पास नहीं है। लेकिन शोधकर्ताओं का अनुमान है कि हो सकता है कि इसका एक कारण स्मोकिंग हो। चीन में लगभग 50% पुरुष धूम्रपान करते हैं तो वहीं केवल 2 प्रतिशत महिलाएं ही धूम्रपान करती हैं। जिसकी वजह से उनके फेफड़े कमजोर हो जाते हैं और इस तरह के वायरस का खतरा बढ़ जाता है। 

 
विज्ञापन

वहीं इस बारे ये भी कहा जा रहा है कि पुरुष महिलाओं की तुलना में मेडिकल से जुड़ी सावधानियों को कम मानते हैं जैसे हाथों को कम धोना। हालांकि वजह चाहे जो भी हो लेकिन पुरुष कोरोना वायरस के खतरे से ज्यादा प्रभावित हैं और होने की संभावना भी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें