फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhinidhi Desinghu: ओलंपिक पहुंची भारत की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी धिनिध देसिंघु के बारे में जानिए

Tue, 30 Jul 2024 05:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

धिनिध देसिंघु ने ओलंपिक तक का सफर करके काफी सुर्खियां बटोर ली। आइए जानते हैं पेरिस ओलंपिक में शामिल हुई भारतीय दल की सबसे युवा खिलाड़ी धिनिध देसिंघु के बारे में।
विज्ञापन
धनिधि देसिंघु - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dhinidhi Desinghu : पेरिस ओलंपिक में एथलीट्स और खिलाड़ी अपने अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारत से 117 खिलाड़ियों का दल पेरिस ओलंपिक में शामिल हुआ, जिसमें मनु भाकर ने एक ओलंपिक में दो पदक जीतकर ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया।

विज्ञापन


वहीं पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं सबसे युवा खिलाड़ी धिनिध देसिंघु का सफर खत्म हो गया। साथ ही तैराकी में भारत कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया। हालांकि धिनिध देसिंघु ने ओलंपिक तक का सफर करके काफी सुर्खियां बटोर ली। आइए जानते हैं पेरिस ओलंपिक में शामिल हुई भारतीय दल की सबसे युवा खिलाड़ी धिनिध देसिंघु के बारे में।

धिनिध देसिंघु को पानी से लगता था डर

धिनिध देसिंघु महज 14 वर्ष की हैं और बेंगलुरु में नौवीं कक्षा की छात्रा हैं। जिस उम्र में बच्चे बेपरवाही से रहते हैं, मजे करते हैं, धिनिध अनुशासन, त्याग और बहुत सारे अभ्यास के साथ दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच पर प्रतिस्पर्धा के लिए शामिल हुईं।
विज्ञापन


वह तैराकी प्रतियोगिता के लिए भारत का ओलंपिक में प्रतिनिधित्व कर रही थीं लेकिन बड़ी बात ये है कि कभी धिनिध पानी से डरा करती थीं। स्विमिंग पूल में जाने से डरने वाली धिनिध के एक प्रोफेशनल तैराक बनने की कहानी काफी रोचक है।

धनिधि के माता पिता ने उन्हें तैराकी सीखने भेजा क्योंकि उनके घर के पास एक स्विमिंग पूल था। लेकिन वो पानी से डरती थीं। माता-पिता को उन्हें पानी से दोस्ती कराने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी।

धिनिध की उपलब्धि

धिनिध ने पिछले साल राष्ट्रीय खेलों और सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतने के साथ ही शीर्ष रैंकिंग हासिल की। जिसके कारण उन्हें भारतीय तैराकी महासंघ ने यूनिवर्सिटी कोटा के जरिए ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया ।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें