चेन्नई की डॉक्टर सुजैन जैकब का नाम पॉवर लिस्ट 2021 में शामिल किया गया है। दुनियाभर की सौ सबसे प्रभावशाली नेत्र रोग विशेषज्ञ की सूची में सुजैन सबसे आगे रहीं। चेन्नई के डॉक्टर अग्रवाल ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल में रिफ्रेक्टिव और कॉर्निया फाउंडेशन की डारेक्टर और चीफ हैं। सुजैन को इस काम में पिछले 21 सालों का अनुभव है।
इस पॉवर लिस्ट में उन नेत्र रोग विशेषज्ञ का नाम शामिल किया गया है। जो महिला होने के साथ साथ ही नेत्ररोग विशेषज्ञ हैं और अन्य महिलाओं के लिए किसी प्रेरणास्त्रोत से कम नहीं। सुजैन अपने काम की वजह से कई सारे पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी हैं। उन्हें इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ रिफ्रेक्टिव सर्जरी कृजिंगर मेमोरियल अवार्ड, सोसायटी ऑफ आई फिजिशियंस इन्नोवेटर्स अवार्ड, द वार्निंग मेडल, यूरोपियन सोसायटी ऑफ कैटेरेक्ट एंड रिफ्रेक्टिव सर्जर जॉन हेनाहेन अवार्ड और अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थेलमोलॉजी इंटरनेशनल ऑप्थेलमोलॉजिस्ट एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।