फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा की ये महिला फोटोग्राफी के जरिए पशुओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों को करती हैं बयां

Mon, 22 Mar 2021 11:27 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जंगली जानवर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कनाडा की महिला जो कि पेशे से फोटोग्राफर हैं। जो एन मेकअर्थ जानवरों के साथ होने वाले अत्याचारों को फोटोग्राफी के जरिए उजागर करती हैं। साल 2003 में मेकअर्थ ने दुनियाभर के जानवरों के लिए प्रोजेक्ट 'वी एनिमल्स मीडिया' की शुरूआत की थी। वर्तमान में इस मुहिम से करीब 40 फोटोग्राफर जुड़े हैं। जो फोटोग्राफी ही नहीं बल्कि फिल्म मेकिंग के जरिए भी जानवरों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार को सामने लाती हैं। 

मेकअर्थ को जानवरों से इतना लगाव हैं कि वो उन्हें करीब से जानने के लिए अबतक 60 देशों की यात्रा कर चुकी हैं। इसके साथ ही मेकअर्थ के अनुसार जानवरों के साथ उनका बेहद करीबी रिश्ता है। ये जानवर जो कभी कपड़े बनाने के लिए खाल के इस्तेमाल के लिए तो कभी धर्म के नाम पर बलि चढ़ा दी जाती है। इन बेजुबान जानवरों के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए वो फोटोग्राफी करती हैं। 

मेकअर्थ ने पहली किताब वी एनिमल्स नाम से ही लिखी थी। वहीं उनकी फोटोग्राफी को 'नेचर फोटोग्राफर ऑफ द ईयर' प्रतियोगिता में साल 2020 में 'मैन एंड नेचर कैटेगरी' के अंतर्गत सम्मानित किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें