फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inspiring Story: सफाईकर्मी की बेटी बनी करोड़पति, नौकरी छोड़कर खुद का बना दिया फैशन ब्रांड

Tue, 08 Nov 2022 03:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

36 साल की जेन ने नौकरी के साथ ही अपने सपने को पूरा करने की राह भी तलाश की और साल 2010 में माता पिता को बिना बताए एक ऑनलाइन कपड़ों की कंपनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
जेन लू - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Business Woman Jane Lu Success Story: सफलता के लिए पृष्ठभूमि नहीं, बल्कि मेहनत और मौका मायने रखता है। दुनिया आपकी गरीबी पर हंस सकती है लेकिन जब आप सफल होते हैं तो हर कोई आपसे प्रेरणा लेना चाहता है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है, ऑस्ट्रेलिया की एक लड़की की। इस लड़की के पिता सफाईकर्मी थे। लेकिन उसने सपने बड़े देखे। पहले नौकरी की और फिर सपनों को पूरा करने के लिए नौकरी छोड़कर बिजनेस करने लगी। जिन लोगों को लगता था कि एक साधारण सी लड़की कुछ नहीं कर सकती, उन सभी को लड़की ने अपनी काबिलियत से जवाब दिया और आज आसमान में सफलता की उड़ान भर रही है। ये कहानी ऑस्ट्रेलिया की जेन लू की है। चलिए जेन लू ने कैसे पाई सफलता।

विज्ञापन


सफाईकर्मी की बेटी के बड़े सपने

ऑस्ट्रेलिया में जेन लू नाम की लड़की रहती है, जिसके माता पिता मूल रूप से चीन के रहने वाले हैं और बाद में ऑस्ट्रेलिया आकर बस गए। शुरुआती दिनों में जेन के पिता सिडनी में सफाईकर्मी के तौर पर कार्य करते थे। बेटी के भविष्य को बनाने के लिए उसे अकाउंटेंट की पढ़ाई कराई ताकि वह किसी अच्छी कंपनी में नौकरी कर सके। हालांकि जेन के सपने तो कुछ और थे। वह व्यवसाय करना चाहती थीं लेकिन माता पिता के खिलाफ नहीं जाना चाहती थीं। इसलिए जेन मे नौकरी करना शुरू किया।

झूठ बोलकर शुरू किया बिजनेस

36 साल की जेन ने नौकरी के साथ ही अपने सपने को पूरा करने की राह भी तलाश की और साल 2010 में माता पिता को बिना बताए एक ऑनलाइन कपड़ों की कंपनी शुरू कर दी। दो साल तक बिजनेस के बारे में माता पिता को नहीं बताया। उनके माता पिता को लगता था कि जेन कहीं नौकरी करती हैं। वह दफ्तर के समय अनुसार ही निकलतीं और वापस घर आ जातीं।
विज्ञापन


लेकिन जाॅब तो उनके पास थी ही नहीं। वह किसी कैफे या लाइब्रेरी में जाकर बैठ जाती और अपने बिजनेस का स्टार्टअप प्लान बनातीं। फिर अपने गैरेज में एक दुकान शुरू की, जहां वह कपड़े बेचा करती थीं। कुछ महीनों की मेहनत के बाद ही उनकी दुकान एक गोदाम में स्थापित हो गई। यहां से ऑनलाइन कपड़ों की सेल का बिजनेस आइडिया उनके दिमाग में आया।

इस तरह मिली सफलता

जेन ने एक फैशन कंपनी की शुरुआत की। साल 2012 तक सोशल मीडिया पर उनकी कंपनी के लगभग 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। शुरुआत में उन्हें लाख रुपये का नुकसान भी हुआ लेकिन बाद में उन्हें थोक कपड़े मिलने लगे। वह फेसबुक से कपड़ों का आर्डर लेतीं और खुद ही कपड़ों की पैकिंग करके डिलीवरी के लिए कूरियर करतीं। आज उनका व्यवसाय 120 देशों तक फैल चुका है और उनकी कंपनी दुनिया की जानी मानी फैशन ब्रांड बन चुकी है। साल 2016 की फोर्ब्स सूची में जेन का नाम शामिल हुआ। लगभग 500 करोड़ से अधिक की संपत्ति की वह मालकिन हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें