फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार करने पर हुआ एसिड अटैक, 6 साल तक प्लास्टिक सर्जरी के बाद वापस आया आत्मविश्वास

Thu, 04 Feb 2021 01:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
एसिड अटैक की वजह से बहुत सारी लड़कियों का जीवन बर्बाद हो जाता है। ऐसी ही कहानी है हिबा हुस्नी की। जिनके ऊपर एसिड अटैक के बाद उनकी पलकें तक पिघल गई थीं। लेकिन दुबई के एक अस्पताल में छह साल तक प्लास्टिक सर्जरी के बाद अब वो दुनिया के सामने आने के लिए तैयार हैं। हिबा इसके लिए दुबई के प्लास्टिक सर्जन का शुक्रिया अदा करती हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

हिबा की कहानी एसिड अटैक सर्वाइवर के लिए प्रेरणा हैं। वो उत्साह से दोबारा जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं। हिबा की उम्र 38 साल हैं। साल 2008 में तलाकशुदा हिबा अपने बेटे के साथ साधारण और खुशहाल जिंदगी जीने की कोशिश कर रहीं थीं। हिबा एक सैलून में काम करती थीं। जब उन्हें अब्दुल रहमान की ओर से शादी का प्रस्ताव मिला। लेकिन रहमान के गुस्सैल स्वभाव की वजह से हिबा ने शादी से मना कर दिया। लेकिन इससे बौखलाए रहमान ने हिबा के ऊपर 29 मई 2008 को एसिड फेंक दिया। जब वो सैलून जा रही थीं तो रहमान उसके पास आया और बोतल में भरे एसिड को उसके चेहरे पर फेंक दिया। 
विज्ञापन

हिबा कहती हैं कि उस वक्त मेरा चेहरा बुरी तरह से जल रहा था। मेरे बाल भी जल गए थे। मैं अपनी आंखों की रोशनी खो चुकी थी। मुझे इतना ज्यादा दर्द हो रहा था कि जिसके सामने कुछ समझ में नहीं आ रहा था। तभी किसी ने एंबुलेंस बुलाई और मुझे अस्पताल पहुंचाया''। हिबा ने उसके बाद एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए चक्कर लगाए। लेकिन घर आने के बाद भी उनके लिए लोगों का सामना करना आसान नहीं था। हिबा की तकलीफ देख उनके बेटे ने इंटरनेट के जरिए दुबई के प्रोस्थेटिक स्कल्पटर अश्वाक हसन अल हाशमी ऑफ ओमानियति प्रोस्थेटिक आर्ट्स सेंटर के बारे हिबा को बताया। यहां पहुंचकर हिबा के चेहरे की पूरी सर्जरी की गई और उन्हें दुनिया को आत्मविश्वास के साथ सामना करने का हौसला मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें