Bihar : ट्रेन अचानक रुक गई, लेकिन जिस हिसाब से रुकी, ,लोगों में भय हो गया। रेलवे कर्मी ने बताया कि बाइक ट्रेन में फंसी थी उसकी आवाज़ से लग रहा था ट्रेन अब पलट जायेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजधानी पटना में पटना मेमू ट्रेन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। यह घटना पटना जंक्शन और परसा बाजार स्टेशन के बीच यादवचक की है। यात्रियों का कहना है कि कुछ देर के लिए तो लगा कि अब सब कुछ समाप्त हो जायेगा, लेकिन ईश्वर की कृपा से जान बाल-बाल बच गई।
घटना के संबंध में ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि परसा बाजार थाना क्षेत्र के यादवचक के पास मेमू ट्रेन नंबर 63258 परसा बाजार स्टेशन से खुलकर पटना जंक्शन जा रही थी, इसी बीच जोरदार आवाज के साथ ट्रेन झटके साथ रुक गई। ट्रेन के अचानक इस तरह रुकते ही यात्री ट्रेन से उतरकर इधर-उधर भागने लगे। फिर ट्रेन के चालक ने लोगों को समझाने की बहुत कोशिश की।
इस संबंध में ट्रेन चालक ने बताया कि परसा बाजार स्टेशन के आगे नत्थूपुर के क्रासिंग के पास एक बाइक की ट्रेन से जोरदार टक्कर हो गई। इस वजह से बाइक ट्रेन मे फंस गई. बहुत मुश्किल से बाइक को ट्रेन से निकाला गया। बाइक की टक्कर से ट्रेन को काफी नुकसान हुआ। ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने बताया कि पहली बोगी में बैठा था। तभी अचानक तेज आवाज के साथ ट्रेन झटके से रुकी।. पूछने पर रेलवे कर्मी ने बताया कि बाइक ट्रेन में फंसी थी उसकी आवाज़ से लग रहा था ट्रेन अब पलट जायेगी। फिलहाल सबकुछ ठीक है।