फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir : श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा पर मची धूम, दीप उत्सव के साथ मनाई दीपावली, पटाखे भी खूब फोड़े

Tue, 23 Jan 2024 02:01 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूरे बिहार में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। डाकबंगला चौक, आर ब्लॉक, शिवालय मंदिर चूड़ी मार्केट सहित कई जगहों पर दीप प्रज्वलित किए गये। कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गये।
विज्ञापन
पटना में दीपोत्सव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही बिहार में भी काफी धूम रही। राजधानी पटना में भी हर तरफ हर्षौल्लास रहा। विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। पटना के डाकबंगला चौक के पास भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी वहां पहुंचे। डाकबंगला चौक के पास 51,000 दीये जलाये गये। डाकबंगला चौक के अलावे आर ब्लॉक पर भी दीप प्रज्वलित किए गये। शिवालय मंदिर चूड़ी मार्केट में भी दीपक प्रज्वलित किए गये। पटना के इस्कॉन मंदिर में एक लाख दीप, जबकि हनुमान मंदिर में एक हजार दीप जलाए गये। लोगों ने जमकर इसका आनद लिया।

विज्ञापन

 

भंडारा का किया गया आयोजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
भंडारा के साथ हुआ भजन संध्या का कार्यक्रम 
गर्दनीबाग के यारपुर स्थित बलराम बाबा के कैंपस में भंडारा का आयोजन किया गया। इसके अलावे गर्दनीबाग स्थित मंदिर में यह दिवस धूम-धाम से मनाया गया। चूड़ी मार्केट संस्था के द्वारा शिवालय मंदिर चूड़ी मार्केट में भजन संध्या का आयोजन किया गया। वहां पूरे मोहल्ले में हजारों दीपक जलाये गये। सुबह में कीर्तन मंडली के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जो शिवालय मंदिर,दुर्गा स्थान जहाजी कोठी ,हनुमान मंदिर ठाकुरबाड़ी रोड से होते हुए शिवालय मंदिर पर ख़त्म हुई। फिर वहां भजन की प्रस्तुति की गई। शाम में प्रसाद का वितरण किया गया। पटना में पटाखा भी खूब फोड़े गये।  
 
विज्ञापन

सिमरिया में दीपोत्सव करते युवा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
अन्य जिलों में भी धूमधाम से मनाया गया श्री राम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव 
बेगूसराय के प्रसिद्ध सिमरिया गंगा तट पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने के सिमरिया गंगा तट पर एक लाख दीप जलाए गये। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह वहां पहुंचे। सिमरिया गंगा तट पर आधुनिक तरीके से एक लाख दीप जलाए गये। दीपोत्सव कार्यक्रम के बाद गंगा घाट पर वाराणसी के कलाकारों ने महाआरती भी किया। इस मौके पर वहां हर ओर हर्ष और उल्लास का वातावरण था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें