भगवान श्री राम का नाम सर्वोपरि होने के साथ ही लोकप्रिय भी है। फोरबियर्स डॉट इन वेबसाइट के अनुसार देश में राम नाम नंबर एक पर है। 2021 तक भारत की आबादी 140.76 करोड़ के अनुसार देश में हर 245वें व्यक्ति का नाम राम पर रखा गया है। दुनिया की अगर बात करें तो 57 लाख 43 हजार 68 लोगों के नाम राम हैं। लोकप्रिय नामों के लिहाज से यह दुनिया में 58वें स्थान पर है। विश्व की आबादी वर्ष 2021 में 788.84 करोड़ थी। ऐसे में दुनियाभर में हर 1373वें व्यक्ति का नाम राम है। भारत के अलावा कंबोडिया, फिजी, मैडागास्कर, श्रीलंका आदि देशों में लोग राम नाम रखना पसंद करते हैं।
मान्यता है कि देवताओं के नामों पर बच्चों का नाम रखने से भगवान का स्मरण होता रहता है। समय भले बदला हो लेकिन आज भी बच्चों के नाम देवी-देवताओं के नामों पर सबसे ज्यादा रखना पसंद करते हैं। -महंत कृष्णदास महाराज, पनकी मंदिर
लोगों के व्यक्तित्व में उनके नाम का काफी असर पड़ता है। ऐसे में बच्चों के नाम रखते समय काफी सजगता रखनी चाहिए। हमारे धार्मिक नाम सदैव लोकप्रिय रहेंगे। राम का नाम लेने से मन को शांति मिलती है। -बालयोगी अरुण पुरी चैतन्य, सिद्धनाथ मंदिर