फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला: प्राण प्रतिष्ठा से पहले अनुष्ठान, शोभा यात्रा से लेकर दिव्य स्नान तक, जानें 22 जनवरी तक क्या-क्या होगा

Tue, 16 Jan 2024 01:49 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर के उद्घाटन के एक सप्ताह पहले ही धार्मिक अनुष्ठानों और विधियों के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। पहले दिन 16 जनवरी को प्रायश्चित पूजा, दशविध स्नान, विष्णु पूजा और गोदान जैसे अनुष्ठानो का कार्यक्रम हैं।
विज्ञापन
1 of 8
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा - फोटो : Amar Ujala
पवित्र नगरी अयोध्या अपने भगवान के आगमन के लिए तैयार है। 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर को विशेष और ऐतिहासिक बनाने के लिए यहां भव्य तैयारियां की जा रही हैं। राम मंदिर के उद्घाटन के एक सप्ताह पहले ही धार्मिक अनुष्ठानों और विधियों का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। उद्घाटन समारोह के अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू हो गए हैं और अगले सात दिनों तक 22 जनवरी तक जारी रहेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने अनुष्ठानों का सात दिवसीय कार्यक्रम जारी किया है। आइये नजर डालते हैं इन सभी कार्यक्रमों के बारे में..
विज्ञापन

2 of 8
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा - फोटो : Amar Ujala
16 जनवरी : मंदिर ट्रस्ट की तरफ से नियुक्त यजमान द्वारा प्रायश्चित पूजा का कार्यक्रम। सरयू नदी के तट पर 'दशविध' स्नान। अनुष्ठान में विष्णु पूजा और गोदान भी शामिल है।
विज्ञापन

3 of 8
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा - फोटो : Amar Ujala
17 जनवरी: भगवान राम की उनके बाल रूप रामलला की मूर्ति को एक शोभा यात्रा में ले जाया जाएगा। इसमें भक्त मंगल कलश में सरयू जल ले जाएंगे।

4 of 8
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा - फोटो : Amar Ujala
18 जनवरी: गणेश अंबिका पूजा, वरुण पूजा, मातृका पूजा, ब्राह्मण वरण, वास्तु पूजा आदि अनुष्ठान होंगे।
विज्ञापन

5 of 8
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा - फोटो : Amar Ujala
19 जनवरी: अग्नि स्थापना, नवग्रह स्थापना और हवन किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा - फोटो : Amar Ujala
20 जनवरी: राम मंदिर के गर्भगृह को सरयू के पवित्र जल से धोया जाएगा। इसके बाद वास्तु शांति और अन्नाधिवास सहित अनुष्ठान होंगे।
विज्ञापन

7 of 8
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा - फोटो : Amar Ujala
21 जनवरी: रामलला के विग्रह को 125 कलशों से दिव्य स्नान कराया जाएगा। शैयाधिवास का अनुष्ठान भी होगा।
विज्ञापन

8 of 8
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा - फोटो : Amar Ujala
22 जनवरी: सुबह रामलला के विग्रह की पूजा की जाएगी और दोपहर में मृगशिरा नक्षत्र में रामलला का अभिषेक किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। रामलला रामनगरी की पंचकोसी परिक्रमा करेंगे, अयोध्या के मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें