फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: स्टेशनों पर मुसाफिर कर सकेंगे रामलला के दर्शन, रेलवे ने लाइव प्रसारण के लिए भेजा लिंक

Mon, 22 Jan 2024 12:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के सभी मंदिरों व बाजारों में बड़े-बड़े एलइडी स्क्रीन लगाए ही गए है साथ स्टेशनों पर लगे एलइडी स्क्रीन पर कार्यक्रम को दिखाने की तैयारी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सभी स्टेशन को लिंक साझा कर दिया गया है। प्राण प्रतिष्ठा वाले कार्यक्रम को यात्री देख सकेंगे।
विज्ञापन
रामलला के अचल विग्रह की नई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इंद्रप्रस्थ नगरी भी पूरी तरह राममय हो गई है। हर तरफ भगवा झंडा लहरा रहा है। दिल्ली के सभी स्टेशनों को रंग-बिरंग लाइटों से सजाया गया है। मुसाफिर स्टेशनों पर भी लाइव प्रसारण देख सकेंगे। अयोध्या में आयोजित होने वाले समारोह को देखने के लिए लिंक भेजा गया है ताकि वह अपने मोबाइल पर भी पूरे कार्यक्रम को देख सके।

विज्ञापन



योजना के अनुसार जो जहां है वहीं से अयोध्या में आयोजित पूरे कार्यक्रम को देख सके इसकी खास तैयारी की गई है। दिल्ली के सभी मंदिरों व बाजारों में बड़े-बड़े एलइडी स्क्रीन लगाए ही गए है साथ स्टेशनों पर लगे एलइडी स्क्रीन पर कार्यक्रम को दिखाने की तैयारी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सभी स्टेशन को लिंक साझा कर दिया गया है। प्राण प्रतिष्ठा वाले कार्यक्रम को यात्री देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली के सभी स्टेशनों की लाइटिंग आकर्षक रूप से की गई है।

51000 : दीपों से जगमग होगा मुखर्जी नगर का दशहरा ग्राउंड
दिल्ली के हर इलाके में कार्यक्रम आयोजित कराने की तैयारी है। मुखर्जी नगर दशहरा ग्राउंड में इसके लिए खास आयोजन किया जा रहा है। यहां 51,000 दीए जलाने की तैयारी है। इस ग्राउंड को पूरी तरह से राममय किया गया है। आयोजक अनिरुद्ध शर्मा के अनुसार आयोजन स्थल को वैसा ही लुक दिया जा रहा है जैसा भव्य राम मंदिर अयोध्या में लोग देखेंगे। बड़ी एलइडी पर लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखेंगे। झांकी और राम दरबार से पूरा ग्राउंड सजा होगा। स्थानीय सांसद मनोज तिवारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा नेता गौरव खारी समेत आरएसएस के कई कार्यकर्ता व दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिक्षक, छात्र मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम और चांदनी चौक के सांसद डॉ. हर्षवर्धन जीबी रोड में महिलाओं को साड़ी और शॉल वितरण और दीप प्रज्जवलन करेंगे। गौतम गंभीर गीता कॉलोनी में बजरंग बली के मूर्ति का अनावरण करेंगे।

भाजपा नेताओं ने की मंदिर की सफाई
प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष नीरज तिवारी, भाजपा राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख, संजय तिवारी ने साउथ एवेन्यू स्थित शिवनारायण मंदिर की सफाई कर इस अभियान को संपन्न किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने बंगाली मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर, भगवान राम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बंगाली मार्केट चौक पर सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया। बड़े ही भव्य रूप में अयोध्या के राम मंदिर का कटआउट, जिसमें भगवान राम पीछे खड़े हैं को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रविवार को इकट्ठा हुए और बच्चों, महिलाएं और पुरुषों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाएं। इस मौके पर गोयल ने कहा कि एनडीएमसी को पत्र लिखकर बाबर रोड का नाम बदलकर बंगाली मार्केट रोड रखने का सुझाव दिया।

कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई श्री राम कथा
अयोध्या धाम में श्री राघवेंद्र सरकार के मंदिर के लोकार्पण के उपलक्ष्य में संत नगर, ईस्ट आफ कैलाश में पं. अर्जुन शास्त्री के नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन कलश यात्रा से प्रारंभ हुई। इसके लिए संत नगर के सनातन धर्म मंदिर को भव्यता से सजाया गया है। घरों पर लगे भगवा झंडों के चलते कॉलोनी की दिव्यता देखते बन रही है।

दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने बताया कि रामायण के पूजन के बाद पीतांबरी वस्त्र पहनी कॉलोनी की 201 महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, पुरूष व बच्चे कलश यात्रा में शामिल हुए। सभी को श्री राम मंदिर की प्रतिमा भेंट की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें