यह रहे फूलों के दाम (प्रति किलोग्राम)
- रजनीगंधा - 200 रुपये
- गुलाब - 330 रुपये
- बटर गुलाब - 250 रुपये
- डेला - 800
- चांदनी - 500
- पंखुड़ी - 250
- गुलदाउदी - 120
लोगों को 'रोज' से मिली रोजी
एक दुकान में फूल बेच रही गीता ने बताया कि फूल की डिमांड ने उन्हें फिर से रोजगार दिया है। वह त्योहारों पर फूल, माला, दीये इत्यादि बेचती थी। लेकिन अभी कोई त्योहार निकट नहीं था, फिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अचानक फूलों की मांग बढ़ गई। उनकी सहायिका रुबी ने बताया कि भगवान राम की कृपा से उन्हें फूलों की माला बनाने का काम दोबारा से मिला है। उन्होंने रविवार को अपनी अन्य सहायिकाओं के साथ मिलकर दुकान पर सैंकड़ों मालाएं बनाकर बेचीं।