फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: सामने आई सफेद संगमरमर से बनी रामलला की मूर्ति, ट्रस्ट ने तीन मूर्तियों का कराया था निर्माण

Wed, 24 Jan 2024 01:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

Ayodhya Ramlalla Idol : शेष दो मूर्तियों का क्या होगा इसको लेकर ट्रस्ट ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। बाकी दोनों मूर्तियां भी भव्य और दिव्य हैं।
विज्ञापन
राजस्थान के मूर्तिकार सत्यनारायण पांडेय की बनाई मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामजन्मभूमि परिसर में रामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जा चुकी है। रामलला की अचल मूर्ति के लिए तीन मूर्तिकारों ने तीन मूर्ति बनाई थीं, जिनमें से एक मूर्ति का चयन हुआ है। शेष दो मूर्तियों का क्या होगा इसको लेकर ट्रस्ट ने अभी कोई फैसला नहीं किया है।

विज्ञापन


बाकी दोनों मूर्तियां भी भव्य और दिव्य हैं। वहीं राजस्थान के मूर्तिकार सत्यनारायण पांडेय की बनाई मूर्ति की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कर्नाटक के अरुण योगिराज व गणेश भट्ट कृष्ण ने शिला पर मूर्ति बनाई है जबकि सत्यनारायण पांडेय ने संगमरमर की शिला पर मूर्ति बनाई है। अरुण योगिराज की श्याम शिला की राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जा चुकी है।

वहीं मंगलवार को सत्यनारायण पांडेय की बनाई मूर्ति की तस्वीर भी वायरल हो रही है। संगमरमर की शिला पर बनी रामलला की मूर्ति में श्रीहरि के दस अवतारों के भी दर्शन हो रहे हैं। इसके अलावा लक्ष्मण, भरत, शत्रुह्न व हनुमान जी की भी मूर्तियां बनी हैं।
विज्ञापन


मूर्ति के ऊपरी हिस्से में रामलला को आशीर्वाद देते हुए भगवान ब्रह्मा, शंकर,गुरु वशिष्ठ व विश्वामित्र की मूर्ति के भी दर्शन हो रहे हैं। मूर्ति का भव्य श्रृंगार भी किया गया है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि दो अन्य मूर्तियां जो बनी हैं, उनका पूरा सम्मान होगा, जल्द ही हम तय करेंगे कि इन मूर्तियों को किस तरह से सम्मान दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें