फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठौड़ बनाम पूनिया: जयपुर ग्रामीण में दिग्गज खिलाड़ियों की जंग, कौन मारेगा बाजी?

Sun, 28 Apr 2019 08:56 AM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
राज्यवर्धन सिंह राठौर, कृष्णा पूनिया - फोटो : Social Media
लोकसभा चुनाव 2019 की जंग के दौरान जिस एक सीट पर पूरे देश की नजर रहेगी वो है जयपुर ग्रामीण सीट। ये सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी।इसमें कुल आठ विधानसभा सीटें आती हैं जिनमें कोटपुतली, विराटनगर, शाहपुरा, फुलेरा, झोटवारा, जामवा रामगढ़ और बनसुर शामिल हैं। ये सीट अपने उम्मीदवारों की वजह से बेहद खास बन गई है।

मैदान में दो दिग्गज खिलाड़ी

यहां से दो दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर उतरे हैं। चुनाव मैदान पर कौन खिलाड़ी किस पर भारी पड़ता है इसका खुलासा 23 मई को होगा। भाजपा ने इस सीट से केंद्रीय मंत्री और ओलंपिक सिल्वर विजेता राज्यवर्धन राठौड़  को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट और ओलंपियन कृष्ण पूनिया पर दांव लगाया है। दो खिलाड़ियों की भिड़त ने इस मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
डॉ सीपी जोशी
राठौड़ ने सी पी जोशी को हराया था

जयपुर ग्रामीण सीट पर करीब 19,33000 मतदाता हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में राठौड़ ने कांग्रेस के दिग्गज नेता सी पी जोशी को तीन लाख से भी ज्यादा वोटों से हराया था। राठौड़ को 632930 वोट जबकि जोशी को 300034 वोट मिले थे। यहां कुल वोटिंग रही थी 59.77 फीसदी। राठौड़ को प्रचंड जीत का इनाम मंत्रिपद के रूप में मिला भी। इससे पहले 2009 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लाल चंद कटारिया ने भाजपा के राव राजेंद्र सिंह को 52 हजार वोटों से हराया था। 
विज्ञापन

3 of 5
krishna poonia
कृष्णा पूनिया

कृष्णा पूनिया ने 2018 में सादुलपुर से विधायक चुनी गई थीं। उनकी निगाहें जाट मतदाताओं पर लगी हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि पूनिया एक मजबूत उम्मीदवार साबित होंगी क्योंकि हाल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जयपुर ग्रामीण की आठ सीटों में से छह सीटों पर कब्जा जमाया था। उनका कहना है कि वह रोजाना 35 सभाएं करती हैं। वह खुद को किसान की बेटी बताती हुई वोट मांग रही हैं। 

4 of 5
Rajyavardhan Singh Rathore
राज्यवर्धन राठौड़ 

वहीं, राज्यवर्धन का कैंपेन व्यवस्थित नजर आता है और वह प्रचार के दौरान हाईटेक तरीकों का भी इस्तेमाल करते हैं। वह नारंगी रंग की एसयूवी में गांवों का दौरा करते हैं। कार पर कमल का फूल के साथ उनकी और पीएम मोदी की तस्वीर नजर आती है। वह सामने की सीट पर बैठकर वॉकी-टॉकी से कार्यकर्ताओं और काफिले को निर्देश देते हैं। उनके काफिले में एक स्कॉर्पियो भी चलती है जिसमें बड़े स्पीकर पर मोदी के चुनिंदा भाषण चलाए जाते हैं। वह एक दिन में करीब 20 जनसभाएं करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
voting - फोटो : PTI
6 मई को मतदान

डबल ट्रैप शूटर चैंपियन राज्यवर्धन राठौड़ और डिस्कस थ्रो चैंपियन कृष्णा पूनिया के बीच मुकाबला कांटे का हो सकता है। जयपुर ग्रामीण में 6 मई को मतदान होना है। यह सीट कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। खास तौर पर भाजपा के लिए क्योंकि उसका एक मंत्री इस सीट से चुनाव लड़ रहा है और वह भाजपा की युवा पीढ़ी का चेहरा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें