फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी गठित, युवाओं को मौका

Wed, 18 Mar 2020 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार रात कांग्रेस कमेटी की 108 पदाधिकारियों वाली जंबो कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी। इसमें 19-19 उपाध्यक्ष, महासचिव, 69 सचिव और 13 जिलाध्यक्ष भी बनाए गए हैं। वहीं, वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह, जीएस बाली के बेटे रघुबीर सिंह बाली और बीबीएल बुटेल के बेटे आशीष बुटेल, अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा को जगह देकर पिता की सियासी ताकत बेटों को सौंप दी है। 

विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक अनीता वर्मा, जीआर मुसाफिर, चंद्र कुमार, ठाकुर सिंह भरमौरी, हर्ष महाजन, रवि ठाकुर, राम कुमार, विधायक राम लाल ठाकुर, हर्ष वर्धन चौहान, पवन काजल, नंद लाल, राजिंदर राणा, विनय कुमार, लखविंदर सिंह राणा, सुंदर सिंह ठाकुर के अलावा डा कैलाश पराशर, केहर सिंह खाची, वीरेंद्र धर्माणी और गीता नेगी को मनोनीत किया गया है। 

वहीं, विधायक जगत सिंह नेगी, विक्रमादित्य सिंह, आईडी लखनपाल, मोहन लाल ब्राक्टा, आशीष बुटेल के अलावा रजनीश किम्टा, केवल सिंह पठानिया, सुनील शर्मा, संजय अवस्थी, रघुबीर सिंह बाली, अजय सोलंकी, देवेंदर सिंह जग्गी, विनोद सुल्तानपुरी, चंद्र प्रभा नेगी, आश्रय शर्मा, महेश्वर चौहान, सुमन वर्मा, चेतराम ठाकुर और विक्रम शर्मा डिक्की को महासचिव और करण सिंह पठानिया को कोषाध्यक्ष पद पर तैनाती दी है।
विज्ञापन


सचिव पद पर हरि कृष्ण हिमराल, राकेश चौहान, अनिनदर सिंह नौटी, मदन चौधरी, वीरेंद्र सूद, अजय वर्मा, अमित नंदा, यशपाल तनैक, हमिंदर ठाकुर, आशा कंवर, बलदेव ठाकुर, राज कुमार सोनी, विवेक कुमार, चंद्र शेखर वर्मा, धर्म सिंह पठानिया, भुवनेश्वर गौड़, चंद्र शेखर, रूमा कौंडल, जगदीश सिपहिया, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, ऐश्वर्या कटोच, आनंद कौशल, जीवन सिंह ठाकुर, नवनीत शर्मा, अरुण शर्मा, साजिद अली, अमित भरमौरी, वेद प्रकाश ठाकुर, पवन चौहान, निर्मला चौहान, वीरेंद्र ठाकुर, कमल पठानिया, राज कुमार अग्रवाल, राजीव कुमार, राज कुमार नीटू, बलविंदर सिंह बब्लू, सतीश बिट्टू, धर्मेंद्र, राजेंद्र वर्मा, संजीव कंवर, इंद्रजीत सिंह, सत्यजीत नेगी, सुधीर आजाद, धर्मेंद्र धामी, अशोक ठाकुर, विकास ठाकुर, राकेश चौहान, रिशव पांडव, राजेंद्र ठाकुर, केशव नाइक, चंद्र मोहन ठाकुर, आदित्य विक्रम सिंह, सुशांत कपरेट, पवन ठाकुर, आशिक मोहम्मद, देवेंद्र नेगी, संजीव कुठियाला, राज कुमारी सुनंदा, सरोज शर्मा, वासू सोनी, मोहिंदर स्तान, दलीप चौहान, राजेश राजा, देवेंदर शर्मा, राजिंदर शर्मा, रिता गुलेरिया, रमेश राव, विश्व राज चौहान, बिमला चौहान को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

जितेंद्र चौधरी बने शिमला शहरी के अध्यक्ष

प्रदेश कार्यकारिणी के अलावा कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की भी नियुक्ति कर दी है। जितेंद्र चौधरी को शिमला शहरी, यश्स्वी छाजटा को शिमला ग्रामीण, नीरज नायर को चंबा, अजय महाजन को कांगड़ा, कुल्लू में बुद्धि सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी को मंडी, राजेंद्र जार को हमीरपुर, रंजीत सिंह राणा को ऊना, अंजना धीमान को बिलासपुर, शिव कुमार को सोलन, कुवंर अजय बहादुर सिंह को सिरमौर, लाहौल स्पीति जैलसेन ठाकुर और उमेश नेगी को किन्नौर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कुलदीप पठानिया मुख्य प्रवक्ता, मुकेश और सुक्खू स्थायी आमंत्रित सदस्य इसके साथ ही पार्टी ने कुलदीप पठानिया को मुख्य प्रवक्ता बनाया है। साथ ही दीपक शर्मा, रमेश चौहान, प्रेम कौशल, विजय डोगरा, डा राजेश शर्मा, अलक नंदा हांडा, डा जय कुमार आजाद, इंदु पटियाल, जितेंद्र शर्मा और अरुण शर्मा को प्रवक्ता बनाया है। वहीं, स्थायी आमंत्रित सदस्य के तौर पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, एमपी आनंद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, आशा कुमारी, विद्या स्टोक्स, विप्लव ठाकुर, चंद्रेश कुमारी, कर्नल धनीराम शांडिल, कुलदीप कुमार, जीएस बाली, प्रतिभा सिंह, सुरेश चंदेल, कौल सिंह ठाकुर और राकेश कालिया को नियुक्ति दी गई है। 

वहीं, एग्जीक्यूटिव कमेटी में सुधीर शर्मा, एचएस भज्जी, सत प्रकाश ठाकुर, सतपाल रायजादा, अनिरुद्घ सिंह, किशोरी लाल, रोहित ठाकुर, डा बीरू राम किशोर, सुरेंद्र भारद्वाज, सोहन लाल ठाकुर, संजय रतन, सुरेंद्र पॉल ठाकुर, किरनेश जंग, विनीत गौतम, नरेश चौहान, महेंद्र चौहान, नमिता रौशन लाल, राहुल ठाकर, मनमोहन कटोच, सुरेश कुमार, गोकुल बुटेल, कुंजना सिंह, हरीश जनारथा, बृज मोहन सोनी, जय प्रकाश चौहान, रमेश ठाकुर, त्रि बिक्रम सिंह, अरुण शर्मा, प्रकाश ठाकुर, दीपक शर्मा, सोनिया चौहान, शर्मिला पटियाल, शशि शर्मा, रमेश चौहान, श्याम सिंह मेहता, नवीन तनवर, अतुल शर्मा, जगदीश झिंटा, राजेश पराशर, सुधीर भैक, शशि किरण और अमित पॉल सिंह को जगह मिली है। 

शांडिल को राज्य अनुशासन समिति की कमान
कर्नल धनी राम शांडिल को स्थायी आमंत्रित सदस्य के साथ साथ राज्य अनुशासन समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया है। शांडिल के अलावा पवन काजल, शर्मिला पटियाल, चेतराम ठाकुर और वीरेंद्र सूद को सदस्य बनाया गया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें