फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: जलती चिता से निकाला महिला का शव, ससुराल वालों पर संगीन इल्जाम

Tue, 27 Sep 2022 10:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

जलती चिता से महिला का शव पुलिस ने निकलवा लिया। पीहर पक्ष को शक था कि जमीन विवाद में उसकी हत्या कर दी गई है। इतना ही नहीं, अंतिम संस्कार से पहले किसी को बताया भी नहीं गया। मामला राजस्थान में भरतपुर जिले का है।
विज्ञापन
जलती चिता से निकाला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में पुलिस ने एक महिला का शव जलती चिता से बाहर निकाला। पुलिस इस शव को अपने साथ लेकर चली गई। पुलिस की इस कार्रवाई को देख आसपास के लोग चौंक गए।

विज्ञापन


दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि 50 साल की इस महिला की हत्या उसके सुसराल वालों ने दहेज के लिए की है, जिसके बाद गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार भी किया जा रहा है। इसके बाद गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से महिला के शव को बाहर निकाला। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का पता चल सके।
विज्ञापन


बता दें कि घटना रूपवास थाना इलाके के गांव ओदी का नगला की है। यहां की रहने वाली 50 साल महिला राम विद्या की मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है, ससुराल वालों ने राम विद्या की हत्या कर दी और चुपचाप तरीके से शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे।

जानकारी में यह भी आया, मृतक महिला राम विद्या के पति ओमप्रकाश ने अपने साले की जमीन को अपने नाम करा लिया था, जिसको लेकर विवाद चल रहा था। मृतका के भाई रामेश्वर के मुताबिक, सूचना मिली थी कि मेरी बहन की हत्या कर दी गई है। वह चुपचाप शव का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। इसके बारे में मैंने पुलिस को सूचना दी थी।


क्या कहना है पुलिस का...
सब इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया, रामेश्वर नामक एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल को सूचना दी थी कि मेरी बहन राम विद्या कि उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। इसके बाद वो चुपचाप तरीके से शव का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। इसकी सूचना और आरोप के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चिता से शव को बाहर निकाला गया है। मौत के कारणों की जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें