फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकर: नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाई, मामला दर्ज

Tue, 06 Oct 2020 08:03 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन
राजस्थान के चुरू जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर एक युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक गांव में रहने वाली पीड़िता की शिकायत के अनुसार 24 सितंबर को वह एक प्रतियोगी परीक्षा का फार्म भरवाने के लिए बस स्टैंड आई थी। वहां उसे विक्रम नामक युवक मिला जिसे वह पहले से जानती थी। 



विक्रम उसे फार्म भरवाने और सारा काम करवाने का झांसा देकर कार में बिठाकर एक कमरे में ले गया जहां विक्रम व तीन अन्य लड़के मौजूद थे। उन्होंने वहां उसके साथ कथित दुष्कर्म किया और जबरदस्ती वीडियो बनाई, फोटो खींची और उसे परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी ।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार रात को जब युवती को होश आया तो उसके पास पांच लड़के बैठे थे तथा पता चला कि वह जयपुर के एक होटल में है। आरोप लगाया कि पांचों लड़कों ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें