फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Go Air Flight: गो-एयर की दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट की विंडशील्ड टूटी, जयपुर में सुरक्षित लैंडिंग

Wed, 20 Jul 2022 09:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

देश की विमान कंपनियों की फ्लाइट में लगातार खामिया सामने आ रहीं हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गो-एयर फ्लाइट की विंडशील्ड बुधवार को उड़ान के दौरान टूट गई। यह फ्लाइट दिल्ली से गुवाहाटी जा रही थी। विंडशील्ड क्रैक होने की जानकारी पायलट को लगी, लेकिन खराब मौसम के कारण विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिग नहीं कराई जा सकी। इसके बाद उसे जयपुर डायवर्ट किया गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिग की गई है।

विज्ञापन

 
डीजीसीए के अधिकारियों के अनुसार गो-एयर की जी8-151 फ्लाइट दिल्ली से गुवाहाटी जा रही थी। यह फ्लाइट 12:40 पर दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद विमान की विंडशील्ड क्रैक हो गई। पायलट को उसकी जानकारी लगी तो उसने दिल्ली में विमान की लैंडिग कराने की अनुमति मांगी, लेकिन यहां खराब मौसम के कारण ऐसा नहीं हो सका। जिसके बाद फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया। जहां उसकी सुरक्षित लैंडिग कराई गई। 

डीजीसीए के अधिकारी ने बताया कि 2 बजकर 55 मिनट पर फ्लाइट को गुवाहाटी में लैंड होना था, लेकिन उड़ान के दौरान इसका बिंड शील्ड टूट गया। इसके बाद जयपुर डायवर्ट कर फ्लाइट की 3 बजे सुरक्षित लैंडिंग की गई है। राहत की बात यह है कि फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि घटना के दौरान अनुभवी पायलट ने स्थिति को बहुत अच्छे से संभाला। दिल्ली में खराब मौसम के कारण उसने एहतियाती कदम उठाया और विमान को जयपुर की तरफ मोड़ा। प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को जयपुर से गुवाहाटी के लिए वैकल्पिक विमान में बिठाया जा रहा है और उनकी सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। 

एक दिन में तीन फ्लाइट्स में आई थी खराबी  
बीते मंगलवार को भी विमानन कंपनी गो एयर की तीन फ्लाइट्स खराब हुईं थीं। रनवे पर एक कुत्ते के आने के कारण लेह से दिल्ली जाने वाली गो एयर की फ्लाइट संख्या G8-226 टेक ऑफ नहीं कर सकी थी। इसके पहले गो एयर का विमान A320 फ्लाइट संख्या जी8-386 मुंबई से लेह जा रहा था, लेकिन इंजन में खराबी के बाद उसे दिल्ली डायवर्ट किया गया था। इसके इंजन नंबर दो में खराबी आई थी। वहीं, गो एयर की एक और फ्लाइट संख्या जी8-6202 को श्रीनगर से दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन इंजन में खराबी आने के बाद उसे वापस कर दिया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें