फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: लू के बीच बदला मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान के कई जिलों में बारिश के आसार

Fri, 17 Apr 2026 06:15 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदला है। कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि बाड़मेर, जैसलमेर सहित पश्चिमी इलाकों में तापमान 43 डिग्री के करीब रहने से हीटवेव का असर जारी है।

विज्ञापन
राजधानी जयपुर में चिलचिलाती धूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

गुरुवार रात से ही जयपुर समेत कई इलाकों में घने बादल छा गए, जिससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, चूरू, सीकर और अलवर में बारिश के आसार हैं।

इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में भीषण गर्मी का असर जारी रहा। 18 से ज्यादा शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और फलोदी में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि बाड़मेर और जैसलमेर सबसे गर्म रहे, जहां तापमान 43 डिग्री के करीब दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल की दोपहर बाद पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखना शुरू हुआ, जिससे बादलों की आवाजाही बढ़ी और तेज धूप का असर कुछ कम हुआ।
हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में हीटवेव का खतरा अभी भी बना हुआ है। लगातार चल रही गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित है, लेकिन नए सिस्टम के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में तापमान में आंशिक राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।

विज्ञापन


यह भी पढें- जयपुर में ‘ओरण बचाओ’ यात्रा पर बवाल: धरने पर बैठे विधायक भाटी, पुलिस से हुई नोंकझोंक; जमकर हुआ प्रदर्शन

बीते 24  घंटों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही।  अजमेर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम 22.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अलवर में पारा 40.4 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम 24.4 डिग्री दर्ज हुआ।

शेखावाटी क्षेत्र में सीकर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री, झुंझुनूं का 39.9 डिग्री और पिलानी (झुंझुनूं) का 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं कोटा में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा, जबकि उदयपुर में यह 39.1 डिग्री दर्ज हुआ। सबसे अधिक गर्मी पश्चिमी राजस्थान में रही, जहां बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री और जैसलमेर में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। जोधपुर में 41.7 डिग्री, बीकानेर में 42 डिग्री और चूरू में 42.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

उत्तरी राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा नागौर में 39.5 डिग्री, जालोर में 39.3 डिग्री, सिरोही में 38.2 डिग्री और दौसा में 40.5 डिग्री तापमान रहा। अन्य जिलों में करौली का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री, प्रतापगढ़ का 38.9 डिग्री और पाली का 40.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें