फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को मंत्री बनवाने को वसुंधरा ने शुरू की लॉबिंग

Fri, 07 Nov 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की खबरों के बीच राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दिलवाने के लिए लॉबिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद भी बेटे मंत्री बनवाने के लिए लॉबिंग की थी। उधर, केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में रेप के आरोपों में घिरे राज्यमंत्री निहाल चंद मेघवाल को पद से हटाया जा सकता है।

राजस्थान में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली शानदार सफलता से उत्साहित वसुंधरा राजे नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी उम्मीद से पहुंची थीं। उन्हें उम्मीद थी कि लगातार तीसरी बार सांसद बने उनके पुत्र दुष्यंत को मोदी अपनी टीम में जरूर शामिल करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री इस बार अपने पुत्र को केंद्रीय मंत्री बनवाने में सफल हो पाती हैं कि नहीं, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर, मोदी रेप के आरोपों में घिरे निहाल चंद को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। साथ ही राजस्थान से दो नाम मंत्रिमंडल में जुड़ सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक दलित वर्ग के कैलाश मेघवाल को मौका मिल सकता है। इसके अलावा पहली बार सांसद बने ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ या फिर ओम बिड़ला को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें