फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: दोस्त को वोट नहीं देने पर भड़का बेटा, मां की लोहे की रॉड से हत्या; पिता गंभीर

Fri, 06 Nov 2026 05:45 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

राजस्थान के उदयपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महुवाड़ा गांव में चुनावी विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी मां की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी राहुल परमार देर रात घर पहुंचा और परिजनों से इस बात पर विवाद करने लगा कि उन्होंने चुनाव में उसके दोस्त को वोट नहीं दिया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर जिले में चुनावी विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी मां की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए पिता को भी आरोपी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महुवाड़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि आरोपी इस बात से नाराज था कि उसके परिजनों ने चुनाव में उसके दोस्त को वोट नहीं दिया था। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।

रात तीन बजे घर पहुंचा, वोट नहीं देने पर शुरू किया विवाद

महुवाड़ा गांव निवासी पुष्पा अपने पति लालचंद, बड़े बेटे गणेश और बहू के साथ घर में सो रही थीं। देर रात करीब तीन बजे उनका छोटा बेटा राहुल परमार घर पहुंचा। घर आते ही उसने चुनाव में अपने दोस्त को वोट नहीं देने की बात को लेकर परिजनों से विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।

मां के सिर पर लोहे की रॉड से किया वार

विवाद बढ़ने पर राहुल ने लोहे की रॉड उठाई और मां पुष्पा के सिर पर जोरदार वार कर दिया। मां पर हमला होते देख पिता लालचंद बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी रॉड से हमला कर दिया। इसमें लालचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़े भाई गणेश और उसकी पत्नी ने भी राहुल को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने उन पर भी हमला किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले मां ने तोड़ा दम

घटना के बाद गणेश निजी वाहन से गंभीर रूप से घायल माता-पिता को डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में पुष्पा की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लालचंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें