फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, चालक फरार, शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 12 Aug 2024 03:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

ग्रामीणों ने मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक टेलर चालक गिरफ्तार नहीं हो जाता और मृतकों के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया जाता वे शव नहीं उठाएंगे।
विज्ञापन
हादसे के बाद प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदययपुर के समीप कुराबड़ थाना क्षेत्र में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। कुराबड़ थानाधिकारी चेन सिंह ने बताया कि कुराबड़ पंचायत समिति के पास के एक टेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव मोर्चरी में रखवाए। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बाइक सवार मृतकों के नाम लालपुरा निवासी अजय मीणा, बुंदेल निवासी युवराज मीण और पुष्कर मीणा है। टक्कर इतनी जोरदार कि तीनों का शरीर क्षत विक्षत हो गया। 

इधर युवकों की मौत के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मोर्चरी के बाहर पहुंचे। ग्रामीणों ने मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक टेलर चालक गिरफ्तार नहीं हो जाता और मृतकों के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया जाता वे शव नहीं उठाएंगे। पुलिस और प्रशासन से जुडे़ अधिकारी ग्रामीणों को समझाइश के प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें