फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर: 500 किलोमीटर पीछा कर मध्य प्रदेश से पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी

Wed, 25 Nov 2026 01:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उदयपुर

सार

उदयपुर की सवीना थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी सतीश परमार को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 500 किलोमीटर पीछा कर आरोपी को पकड़ा और किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब किया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में सवीना थाना पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने करीब 500 किलोमीटर तक पीछा किया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर किशोरी को भी सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

16 नवंबर की रात घर से लापता हुई थी किशोरी

थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने सवीना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 16 नवंबर 2026 की रात करीब 10 बजे उनकी नाबालिग बहन बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

तकनीकी संसाधनों से मिली आरोपी की लोकेशन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस टीम ने करीब 500 किलोमीटर तक पीछा किया और मध्य प्रदेश में आरोपी सतीश परमार को हिरासत में ले लिया। आरोपी सतीश परमार डूंगरपुर जिले के दोवड़ा का निवासी है। उसके पिता का नाम मनोहरलाल है।

पूछताछ के बाद आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सुरक्षित

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर सवीना थाने पहुंची। यहां पूछताछ और जांच के दौरान अपराध की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम ने नाबालिग किशोरी को भी सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें