फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: 'या हुसैन' के नारों के बीच निकले ताजिए, अखाड़ों के करतब और ड्रोन निगरानी रही खास

Fri, 26 Jun 2026 11:03 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

मुहर्रम के मौके पर उदयपुर में पारंपरिक ताजियों का जुलूस शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण माहौल में निकाला गया। जुलूस के दौरान अखाड़ों ने पारंपरिक करतब दिखाए, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे मार्ग पर पुलिस और ड्रोन से निगरानी की गई।
विज्ञापन
हजरत हमाम हुसैन की याद मे लेक सिटी मे ताजिये देखने उमड़ी भारी भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झीलों की नगरी उदयपुर में मुहर्रम के अवसर पर शहीद-ए-कर्बला हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में शुक्रवार को पारंपरिक ताजियों का जुलूस निकाला गया। मातमी धुनों और 'या हुसैन' के नारों के बीच बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे आयोजन पर ड्रोन से भी निगरानी रखी गई।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकले ताजिए निर्धारित मार्गों से होते हुए देहली गेट पहुंचे। यहां से जुलूस पलटन मस्जिद, धानमंडी और जगदीश चौक होते हुए चांदपोल स्थित कर्बला के लिए रवाना हुआ। पूरे मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। लोगों ने ताजियों पर फूल, अगरबत्ती और नारियल अर्पित कर मन्नतें मांगीं।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: मुहर्रम पर नंगी तलवारों से खेला गया 'हाईदौस', 900 साल पुरानी परंपरा के साथ इमाम हुसैन को याद किया
विज्ञापन


जुलूस के दौरान विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक युद्धक कला और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही ड्रोन और ऊंचे स्थानों से जुलूस की निगरानी तथा वीडियोग्राफी भी की गई।
विज्ञापन


शाम को चांदपोल स्थित कर्बला में ताजियों को ठंडा करने की पारंपरिक रस्म अदा की गई। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने हजरत इमाम हुसैन के बलिदान को इंसानियत, सत्य और न्याय की मिसाल बताया। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उदयपुर की सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को शहर की पहचान बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें