फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर: जिला प्रमुख चुनाव में मतदान शुरू, भाजपा-कांग्रेस के झालाओं में कड़ी टक्कर

Wed, 25 Nov 2026 03:20 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, उदयपुर

सार

जिला परिषद को आज नया जिला प्रमुख मिलेगा। भाजपा के हिम्मत सिंह झाला और कांग्रेस के लाल सिंह झाला ने नामांकन दाखिल किया है। कुल 47 वार्डों में भाजपा के पास 24 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं। बहुमत के बावजूद भाजपा को क्रॉस वोटिंग की आशंका है। मतदान दोपहर 3 से 5 बजे तक होगा, जिसके बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन
उदयपुर को आज मिलेगा नया जिला प्रमुख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर जिला परिषद को आज नया जिला प्रमुख मिल जाएगा। जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज बनी हुई है। इसी को लेकर जिला परिषद में जिला प्रमुख पद के लिए दोनों दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

भाजपा की ओर से हिम्मत सिंह झाला ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं, कांग्रेस से लाल सिंह झाला ने अपना पर्चा भरा है। दोनों झाला उम्मीदवारों के बीच प्रमुख पद के लिए कड़ी टक्कर बनी हुई है। उदयपुर जिला परिषद के कुल 47 वार्डों में भाजपा ने 24 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस के खाते में 22 सीटें आई हैं, जबकि भारत आदिवासी पार्टी ने एक वार्ड पर जीत दर्ज की है। आंकड़ों के लिहाज से भाजपा की स्थिति मजबूत है। हालांकि, पार्टी को क्रॉस वोटिंग की आशंका सता रही है। कांग्रेस भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने की रणनीति में जुटी है।

उम्मीदवारों का परिचय

विज्ञापन

कांग्रेस के लाल सिंह झाला कांग्रेस के पुराने नेता हैं। वह उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं। उन्हें प्रदेश संगठन में काम करने के साथ पंचायतीराज का अनुभव भी है। वहीं, भाजपा के हिम्मत सिंह झाला एक युवा नेता हैं। दोनों ही उम्मीदवारों ने नामांकन के दौरान अपनी जीत के दावे किए हैं।

मतदान और सुरक्षा व्यवस्था
जिला प्रमुख चुनाव को लेकर जिला परिषद परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। चुनाव प्रक्रिया जिला परिषद सभागार में ही पूरी कराई जा रही है। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद विजेता प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी। सभी की निगाहें अब मतदान और मतगणना पर टिकी हैं।

 

जिला प्रमुख

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें