फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: मेवाड़ से चुनावी तैयारियों को धार देंगे सीएम भजनलाल, दो दिवसीय दौरा आज से, अधिकारियों संग करेंगे बैठक

Sat, 01 Aug 2026 09:50 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज से दो दिवसीय मेवाड़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे वन महोत्सव में शामिल होंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से संवाद करेंगे और अधिकारियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज से दो दिवसीय मेवाड़ दौरे पर रहेंगे। राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे इस दौरे को मेवाड़ से भाजपा के चुनावी अभियान की अनौपचारिक शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विकास योजनाओं की समीक्षा, जनसंवाद, संगठनात्मक बैठकों और प्रशासनिक समीक्षा के माध्यम से चुनावी तैयारियों को धार देंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर करीब 2:50 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। यहां वे दूध तलाई (पिछोला) में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ करेंगे तथा चंदनवन में पौधारोपण करेंगे। इसके बाद वे झाड़ोल क्षेत्र के बीड़ा गांव पहुंचकर ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे और गांव में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

बीड़ा गांव में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री की यह 10वीं ग्राम विकास चौपाल पंचायत चुनावों से पहले ग्रामीणों से सीधे संवाद की महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। शाम 6:30 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित चौपाल में मुख्यमंत्री ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश देंगे।
विज्ञापन


दूसरे दिन कई अहम कार्यक्रम
2 अगस्त को मुख्यमंत्री सुबह आरसीए मैदान से नारी शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त युवा अभियान से जुड़े वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री राजसमंद के भिक्षु निलयम में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। वहीं कैलाशपुरी स्थित श्री एकलिंगनाथजी मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम भी निर्धारित है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: AI में इंसानी संवेदना नहीं, CJI की बड़ी चेतावनी, बोले- ऑनलाइन मीडिएशन पूरी तरह इसके भरोसे न छोड़ें

अधिकारियों के साथ होगी समीक्षा बैठक
राजसमंद से लौटने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे उदयपुर एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में उदयपुर संभाग और सिरोही जिले के कलेक्टरों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों की प्रगति और चुनावों से पहले प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ समय आरक्षित भी रखा है। इस दौरान वे भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर संगठनात्मक रणनीति तथा आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों पर चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये रहेगा कार्यक्रम

  • 1-2 अगस्त: उदयपुर और राजसमंद का दौरा।
  • राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ और पौधारोपण।
  • झाड़ोल के बीड़ा गांव में ग्राम विकास चौपाल और रात्रि विश्राम।
  • आरसीए मैदान से नारी शक्ति रैली को हरी झंडी।
  • प्रधानमंत्री के नशामुक्त युवा अभियान के वर्चुअल कार्यक्रम में भागीदारी।
  • राजसमंद में विकास कार्यों का शिलान्यास।
  • उदयपुर संभाग और सिरोही के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।
  • भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक चर्चा की संभावना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें