फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: चुनाव की सख्ती के बाद भी बेखौफ अपराधी; उदयपुर में युवक की हत्या के बाद उंगली काट ले गए हत्यारे

Thu, 23 Nov 2023 08:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

चुनाव के चलते प्रदेश का पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सख्त और मुस्तैद बना हुआ है। इसके बाद भी बेखौफ बदमाशों ने चुनाव के दो दिन पहले राजस्थान के उदयपुर में एक हत्या को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में जहां चुनाव में पूरे प्रदेश में सख्ती बरती जा रही है, वहीं अपराधी घटना को अंजाम देने में बिलकुल भी झिझक नहीं रहे। यहां अपराध किस तरह से हावी इस बात का अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि चुनाव से ठीक दो दिन पहले एक युवक की क्रूर तरीके से हत्या कर दी गई। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान हैं। इतना ही अपराधियों ने युवक के हाथ की उंगली भी काट ली हैं। शव खून से सना हुआ था। हादसे के जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को मोर्चरी में रखवाया कर मामले की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


घटना के अनुसार उदयपुर के भिंडर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव खेडिया गांव के उदयपुर कानोड़ मार्ग पर सड़क किनारे एक छोटी खाई में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। युवक की पहचान 24 साल का भिंडर थाना क्षेत्र के दादिया खेड़ा निवासी ललित सिंह के रूप में हुई। शव का ऊपरी हिस्सा खून से सना हुआ था। शव के एक हाथ की उंगलियां भी कटी हुई मिलीं। जांच में पता चला कि युवक के शरीर पर जगह-जगह घाव के निशान हैं। युवक के मरने से पहले धारदार हथियार से हमला किया गया होगा।

भिंडर थाना अधिकारी इंस्पेक्टर पुनाराम ने बताया कि प्राथमिक रूप से यह सामने आया कि युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। पिता की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को मोर्चरी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें