फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर: आंगन में खेल रही बच्ची पर छत से कूदा लेपर्ड; 2 साल की मासूम की मौत

Fri, 27 Nov 2026 04:09 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, उदयपुर

सार

राजस्थान के उदयपुर जिले के धामधर गांव में लेपर्ड ने घर के आंगन में खेल रही दो साल की बच्ची नीलम उर्फ नगीना पर छत से हमला कर दिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए हैं।
विज्ञापन
लेपर्ड के हमले से दो साल की मासूम बच्ची की मौत हुई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर जिले में लेपर्ड के हमले से दो साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। यह घटना गिर्वा पंचायत समिति के धामधर गांव में हुई। बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी पहाड़ी की तरफ से आए लेपर्ड ने छत से उस पर छलांग लगा दी।

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्य बाहर पहुंचे। परिजनों को देखकर लेपर्ड मौके से भाग गया। परिजन लहूलुहान हालत में बच्ची नीलम उर्फ नगीना को तुरंत उदयपुर के एमबी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। नीलम के पिता सुरेश मीणा झामरकोटड़ा स्थित एक फैक्टरी में हेल्पर का काम करते हैं।

वन विभाग की कार्रवाई और निगरानी

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गिर्वा तहसीलदार गणेश कुमार विजयवर्गीय और सहायक वन संरक्षक राजेंद्र सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। सहायक वन संरक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के नजदीक झामरकोटड़ा का पहाड़ी इलाका और जंगल है। लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए घटनास्थल के आसपास 2 पिंजरे और 5 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

ग्रामीणों में दहशत और परिवार में मातम

ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 12 बजे भी गांव में लेपर्ड की हलचल देखी गई थी। कुछ देर बाद वह झाड़ियों से होते हुए पहाड़ी की तरफ चला गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और उन्होंने लेपर्ड को जल्द पकड़ने की मांग की है। नीलम के परिवार में 7 साल का एक बेटा भी है। दो साल की मासूम की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें