फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: ब्रेक फेल होने से बेकाबू ओवरलोड जीप 60 फीट गहरी खाई में गिरी, मौके पर हुई तीन की मौत, 17 घायल

Wed, 21 Jan 2026 04:59 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

जिले के कोटड़ा क्षेत्र में परिवहन अव्यवस्था एक बार फिर जानलेवा साबित हुई, जब सवारियों से ठसाठस भरी एक जीप ब्रेक फेल होने के बाद गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
60 फीट गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी जीप, तीन की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां 27 सवारियों से भरी एक ओवरलोड जीप अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना डिंगावरी गांव के पास उस समय हुई, जब जीप बिलवन से कोटड़ा की ओर जा रही थी। चढ़ाई के दौरान अचानक जीप के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन ओवरलोड होने के कारण जीप सड़क से फिसलते हुए सीधे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही कोटड़ा थाना पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: रणथम्भौर में दो टाइगर आमने-सामने, जिप्सी के पास दहाड़ से सैलानी सहमे, देखें वीडियो
विज्ञापन


सभी घायलों को कोटड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रैफर किया गया है। तीनों मृतकों के शव को कोटड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि कोटड़ा राजस्थान का आदिवासी इलाका है, जहां परिवहन सुविधाओं की भारी कमी है। इसी कारण यहां 120 से अधिक जीपें नियमित रूप से संचालित होती हैं, जिनमें से अधिकांश तय क्षमता से कहीं अधिक सवारियां ढोती हैं। हादसे का शिकार हुई जीप में भी क्षमता से अधिक 27 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


लगातार हो रहे हादसों के बावजूद ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों की जान जोखिम में बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें