फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: उदयपुर जोन में चार बांग्लादेशी नागरिक डिटेन, राजसमंद से दो महिलाएं और सलूंबर से दो पुरुष पकड़े गए

Wed, 18 Nov 2026 10:33 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर जोन में CID स्पेशल ब्रांच और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर चार बांग्लादेशी नागरिकों को डिटेन किया है। राजसमंद से दो महिलाएं और सलूंबर से दो पुरुष पकड़े गए। चारों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू है।

 

विज्ञापन
बांग्लादेशी डिटेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर जोन में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस और CID ने कार्रवाई तेज कर दी है। CID की उदयपुर जोन स्पेशल ब्रांच और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने राजसमंद और सलूंबर जिलों में कार्रवाई कर चार बांग्लादेशी नागरिकों को डिटेन किया है। इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। चारों को अस्थायी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। साथ ही, उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पहली कार्रवाई 13 नवंबर को राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि अनैतिक गतिविधियों में लिप्त दो महिलाओं के पास फर्जी दस्तावेज हैं। पूछताछ और जांच में सामने आया कि दोनों महिलाएं बांग्लादेश की नागरिक हैं और उन्होंने फर्जी आधार कार्ड बनवा रखे थे।

इनमें पिया खातून उर्फ रानीदास (31) का पासपोर्ट दिसंबर 2025 में समाप्त हो चुका था। वह 2 नवंबर 2026 को असम के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। वहीं, दूसरी महिला शीला खान (23) वर्ष 2021 में भारत आई थी और वर्तमान में उदयपुर में रह रही थी। दोनों महिलाओं को राजसमंद के अस्थायी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

दूसरी कार्रवाई 17 नवंबर को सलूंबर जिले में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे के दुदर क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से रह रहे हैं और सोम नदी में मछली पकड़ने का काम कर रहे हैं।

पुलिस ने दोनों को डिटेन कर पूछताछ की तो उन्होंने खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया। उनकी पहचान नृपेन बैद्य पुत्र निराद बैद्य और बिसवास पुत्र दीपक बिसवास के रूप में हुई है। दोनों बांग्लादेश के रहने वाले हैं और एक साथ अवैध रूप से भारतीय सीमा पार कर देश में दाखिल हुए थे। दोनों को सलूंबर के अस्थायी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

CID स्पेशल ब्रांच के एएसपी डॉ. विक्रम सिंह ने आमजन से अपील की है कि आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने होटल, विला और रिसॉर्ट संचालकों को भी निर्देश दिए हैं कि किसी विदेशी नागरिक को ठहराने से पहले इमीग्रेशन एवं फॉरेनर्स एक्ट 2025 के प्रावधानों का सख्ती से पालन करें। पुलिस के अनुसार, उदयपुर जोन में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान जारी रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें