बाड़मेर जिले के बालोतरा थानाक्षेत्र में शनिवार को पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सहित दो व्यक्ति नदी में डूब गए। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर दोनों लूणी नदी में नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान संतुलन खोने से पानी में बह गए। करीब एक घंटे की तलाश के बाद पुलिस और गोताखोर दोनों के शवों को बाहर निकाला गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त एएसआई कानाराम भील (32) निवासी जसोल और सीताराम मेघवाल (35) निवासी बालोतरा के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि एएसआई कानाराम बाड़मेर पुलिस लाइन में नियुक्त है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव निकाले।