फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खडे़ ट्रक में जा घुसी कार, दो लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम

Sun, 13 Jan 2019 06:04 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह तेज गति से जा रही एक कार सड़क के किनारे खडे़ ट्रक में जा घुसी जिससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गये। 

विज्ञापन


पुलिस जांच अधिकारी तुलछा राम ने बताया कि अजमेर-बीकानेर एनएच पर बुटाटी और पुनासा फांटा के बीच सरद राजोद गांव के पास पुष्कर की तरफ तेज गति से जा रही एक कार सड़क के किनारे ट्रक में जा घुसी, जिससे कार में सवार 35 वर्षीय मांगीलाल प्रजापति और 38 वर्षीय कमलादेवी की मौत हो गई। हादसे में सात अन्य लोग घायल हो गये हैं। 

जांच अधिकारी तुलछा राम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें