बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ते देख शनिवार को इसके दो और गेट खोल दिए गए हैं। जल संसाधन विभाग के दो अधिकारियों ने गेट 8 और 11 खोला गया। बता दें कि बीसलपुर बांध से अजमेर, जयपुर और टोंक वासियों की प्यास बुझती है।
त्रिवेणी नदी में पानी की आवक को देखते हुए अधिकारी ने तुरंत प्रभाव से निर्णय लिया। बीसलपुर बांध के 8,9,10 और 11 खोले जा चुके है। अब इन चारों गेटों से पानी की निकासी हो रही है। 1 गेट से 6 हजार और 3 गेटों से 3-3 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बीसलपुर बांध का गेज पूर्ण क्षमता 315.50 आर. एल. मीटर है। वहीं बांध के गेट खुलने से पर्यटकों की संख्या काफी इजाफा हुआ है। दिन भर पानी की निकासी को देखने के लिए सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंच रहे हैं।