फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: चूरू में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पुलिस लाइन में कार्यरत एमटीओ सहित तीन घायल

Mon, 03 Oct 2022 03:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

राजस्थान के चूरू जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे के दौरान पुलिस लाइन में कार्यरत एमटीओ सहित तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज राजकीय भरतिया अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले में कोटवाद बस स्टैंड के पास सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पुलिस लाइन में कार्यरत एमटीओ और उसके बेटे सहित चालक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन इकाई में एएसपी राजेन्द्र मीणा, सीओ राजेन्द्र बुरडक सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन में तैनात एमटीओ भंवरलाल, दीपक और कांस्टेबल चालक बजरंगलाल निवासी देपालसर के साथ गंगानगर किसी कार्यक्रम में शरीक होने के लिए गए थे। रविवार शाम को वे कार में सवार होकर वापस लौट रहे थे, तभी कोटवाद बस स्टैंड के पास एक ट्रक चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद संतुलन बिगड़ने से ट्रक पलटी खा गया। वहीं कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इधर, मौका पाकर ट्रक चालक वहां से भाग गया। धमाके की आवाज सुनकर लोगों ने कार घायलों को बाहर निकाला। बाद में एमटीओ, उसके बेटे और कांस्टेबल को इलाज के लिए राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सक घायलों का उपचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें