फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: गैस टैंकर और ट्रेलर की भिड़ंत में तीन लोग जिंदा जले, धमाके से आग की चपेट में दस मकान और दो ट्रक भी आए

Fri, 17 Feb 2023 08:37 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में एनएच-8 पर शुक्रवार तड़के गैस टैंकर और ट्रक ट्रेलर में भीषण टक्कर होने से तीन लोग ज़िंदा जल गए, जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। 
विज्ञापन
हादसे में ट्रेलर में लगी आग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में रानी बाग रिसोर्ट के पास शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि यहां एक गैस टैंकर और ट्रक ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए। चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। भिड़ंत के बाद धमाका भी हुआ, जिससे गैस टैंकर में आग लग गई।  इससे करीब 400 मीटर तक सड़क और आसपास के क्षेत्र में आग फैल गई। हाईवे पर चल रहे दो ट्रक और कई दुपहिया वाहन भी इसकी चपेट में आगए। मिश्रीपुरा और गरीब नवाज कॉलोनी सहित आसपास फैली आग से 10 से ज्यादा मकानों में भी आग लग गई। मारे गए लोगों में गैस टैंकर और मार्बल पत्थर लेकर जा रहे ट्रेलर दोनों के ड्राइवर शामिल हैं। घायलों को जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर और आसपास के मकानों में लगी आग - फोटो : Amar Ujala Digital
रात एक बजे से कलेक्टर-एसपी ने चलाया राहत बचाव कार्य
देर रात हुए हादसे के बाद सूचना मिलने पर रात एक बजे से कलेक्टर अंशदीप और एसपी चूनाराम जाट ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करवाया। स्थानीय थाना पुलिस, दमकल, एंबुलेंस ने मौके पर रात बचाव कार्य किया गया। मौके पर मौजूद वाहन चालकों के मुताबिक आग लगने से काफी देर तक हाइवे पर जाम लग गया। सुराणा पोल फैक्ट्री के प्रत्यक्षदर्शी चौकीदार हुसैन खान ने बताया कि धमाके की आवाज़ काफी दूर तक आवाज सुनाई दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें