फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पड़ोसियों ने दी कन्हैयालाल जैसा हाल करने की धमकी, घर पर पत्थर फेंके, महिलाओं को पीटा, क्रॉस FIR

Sat, 30 Jul 2022 09:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
वीडियो में पत्थर फेंकते दिखे आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सराय गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 27 जुलाई का बताया जा रहा है। आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों ने पड़ोसी के घर पर पत्थर फेंके, महिलाओं के साथ गाली-गलौच की। साथ कन्हैयालाल जैसा अंजाम करने की धमकी भी दी। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोप के बाद पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बाताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।   

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला जिले के उदयपुरवाटी के सराय गांव का है। महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 27 जुलाई की शाम उसके पड़ोस में रहने वाले सोनू अली, शौकीन, जावेद और जायदा बानो घर में घुस आए। मारपीट कर उन्होंने उसके पति को कमरे में बंद कर दिया। युवकों ने युवकों ने उसके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकतें कीं। 

उनकी बेटी के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों द्वारा घर पर पत्थर फेंके से कूलर, खिड़कियां और दरवाजे भी टूट गए। पीड़िता ने युवकों पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने उसे कन्हैयालाल जैसा हाल करने की भी धमकी दी। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी चाहते हैं कि हम लोग मकान खाली कर दें, इसलिए इन्होंने ऐसा किया। 
विज्ञापन


इधर, दूसरे पक्ष ने पड़ोसी चेन सिंह, सुमन कंवर और अमर मीणा पर मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें