राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह
- फोटो : एएनआई
पुलवामा में भारतीय सुरक्षा बल पर हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के हालात बिगड़ रहे हैं। देशभर में चल रही चर्चाओं में धारा 370 का मुद्दा भी खूब उछल रहा है। अब राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का भी इसे लेकर बयान आया है। कल्याण सिंह ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 को समाप्त करने का समय आ गया है।' उन्होंने कहा कि इससे अलगाववादियों को प्रोत्साहित मिलता है और देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा पैदा होता है।