राजस्थान के झुंझुनू मुख्यालय के शहिदान चौक स्थित शेखावाटी की अनमोल हवेलियां भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। दरअसल, इसे धीरे-धीरे भू माफियाओं द्वारा तोड़ने की कोशिश की जा रही है। देर रात होते ही हवेलियों को नेस्तनाबूद करने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं अंधेरी रात में जेसीबी मशीन के जरिए अंदर के भाग को ढहाया जाता है। वहीं इसपर कोई कार्रवाई न होते देख ऐसा लग रहा है कि प्रशासन ने इसके लिए मौन स्वीकृति दे रखी है या मिलीभगत कर अवैध काम को अंजाम दिया जा रहा है। यदि ऐसा ही रहा तो एक दिन शेखावटी इन हवेलियों के लिए तरस जाएगा।