खेत में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर लाडनूं डिप्टी विक्की नागपाल, सीआई रामनिवास मीना मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। शव को अपने कब्जे में पुलिस ने लेकर लाडनूं सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया और मामले में पुलिस अपने आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चेनाराम मेघवाल के रूप में मृतक की पहचान हुई है। फिलहाल ये आत्महत्या है या हत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।