पिछले कुछ महीनों में राजस्थान में शिक्षकों की बेरहमी के कई मामले सामने आए हैं। एक बार फिर सरकारी स्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। टोंक में शिक्षक ने एक छात्र को इतना पीटा की बच्चे की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। पीड़ित छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बेहोश होने तक पीटता रहा शिक्षक
रिपोर्ट के अनुसार मनीष उर्फ मनेष सैनी पुत्र श्योपाल माली रोजाना की तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में पढ़ने गया था। लंच के समय मनीष अपने दोस्तों के साथ बात करते हुए खाना खाने के लिए निकला। इसी दौरान शिक्षक नरेंद्र जैन पुत्र सूरजमल जैन वहां आया और चिल्लान लगा कि मेरा आज दिमाग खराब है। उसके बाद शिक्षक मनीष को लात-घूंसों से पीटने लगा। आरोपी टीचर तब तक मारता रहा, जब तक बच्चा बेहोश नहीं हो गया। होश आने पर मनीष अन्य साथियों के सहयोग से घर पहुंचा और परिजनों को सारी बात बताई।