सिविल सेवा परीक्षा-2012 के शुक्रवार को आए नतीजों में राजस्थान की स्तुति चरण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। राज्य के करीब 50 से अधिक अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
मूलरूप से जोधपुर की रहने वाली स्तुति अपनी इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और परिवार को देती हैं।
स्तुति जोधपुर विवि से बीएससी व आईआईपीएम (दिल्ली) से मार्केटिंग मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुकी हैं। उन्होंने बॉटनी और एग्रीकल्चर विषय से परीक्षा दी थी।
बैंक पीओ परीक्षा पास करने के बाद स्तुति यूको बैंक में चाकसू में प्रोबेशननी ऑफिसर हैं। इस समय वह ट्रेनिंग के लिए राज्य से बाहर हैं।
वहीं, चित्तौड़गढ़ के मयूर दीक्षित ने परीक्षा में 11वीं रैंक प्राप्त की है।
इन्होंने मारी बाजी
- जाफर मलिक- 97वीं रैंक, सवाईमाधोपुर
- गौरव अग्रवाल- 244 वीं रैंक, जयपुर
- पारूल पटावरी- 483वीं रैंक, महावीर नगर, जयपुर
- अशोक कुमार सुथार- 505वीं रेंक, सांचोर, जिला जालौर
- अनुराग सुजानिया- 304वीं रैंक, जयपुर में कम्पनी रजिस्ट्रार कार्यालय में सहायक निदेशक
- रविंद्र मांदड- 652वीं रैंक, खुर्रा लालसोट
- वेंकट राजा- 661वीं रैंक, महेश नगर जयपुर
लड़कियां बनीं टॉपर
सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों में लगातार तीसरे साल लड़कियों ने सफलता का इतिहास रचा है। पिछले साल की तरह ही इस साल भी टॉप तीन में दो युवतियां हैं।
केरल की हरिथा वी कुमार देश भर में अव्वल रही हैं, जबकि स्तुति चरन ने तीसरा स्थान पाया है। दूसरा रैंक पाकर वी श्रीराम ने लड़कों में टॉप किया है।