श्रीगंगानगर में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। परिवार रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मकान के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
श्रीगंगानगर शहर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोर मकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, कैश और घरेलू सामान चोरी कर ले गए। परिवार अपनी रिश्तेदारी में पारिवारिक कार्यक्रम में गया हुआ था इस दौरान चोरों ने पीछे से मकान में धावा बोल दिया।
विज्ञापन
मामला एसएसबी रोड स्थित चक 3 छोटी की गली नंबर 8 का है। शिकायतकर्ता मोहम्मद लुकमान खान (61) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने परिवार और बच्चों के साथ लखूवाली (हनुमानगढ़) गए थे। जाते समय भी अपने मकान को ताला लगाकर गए थे। सुबह जब वे वापस लौटे तो मकान के गेट के ताले टूटे हुए मिले। अंदर कमरों में रखी अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था।
जिसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और फोटोग्राफी करवाई। इसके बाद परिवार ने घर में सामान की जांच की तो अलमारी में रखे पत्नी और बच्चियों के 5 तोला सोने के गहने और 1.25 किलो चांदी के गहने गायब मिले। इसके अलावा परिवार के पहनने के कपड़े और बर्तन भी चोरी हो गए।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई विनोद कुमार कर रहे हैं।