फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar News: तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, दो अन्य घायल

Sat, 29 Mar 2025 03:51 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर

सार

कल देर रात सूरतगढ़ में एक बेकाबू पिकअप ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सूरतगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बेकाबू पिकअप ने अलग-अलग स्थानों पर दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार छगनलाल स्वामी (52) पुत्र सुखराम, निवासी किशनपुरा की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार अमरपाल (29) पुत्र लक्ष्मीचंद बिहारी और राकेश (37) पुत्र महेश बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई कालूराम ने सिटी थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें पिकअप चालक पर तेज व लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच एएसआई शिवलाल को सौंपी गई है। दुर्घटना के बाद मृतक के परिजन अस्पताल में एकत्र हो गए और आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विरोध जताया। पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर शांत किया, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने टक्कर मारने वाले पिकअप के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि जिले में एक से 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों और चालकों की जांच की जा रही है। इसके बावजूद लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें