कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान सरकार से स्थानीय निकाय चुनाव के नियम में हुए बदलाव को लेकर हो रहे विवाद पर रिपोर्ट तलब की है। बताया जा रहा है कि राज्य के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट इस फैसले से शुरुआत से ही नराज चल रहे थे और अब वह अपनी ही सरकार के फैसले पर सवाल उठाने लगे हैं।
इस विवाद के बाद सोनिया गांधी ने राज्य प्रभारी अविनाश पांडे को इस मामले से संबंधित रिपोर्ट देने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, पांडे महाराष्ट्र में कल के मतदान के बाद मंगलवार को सुबह दिल्ली लौट गए, महाराष्ट्र में वह चुनाव नियंत्रण कक्ष के प्रभारी थे, पांडे अगले कुछ दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट कांग्रेस प्रमुख को सौंप सकते हैं।
दरअसल राजस्थान सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर निकाय चुनाव के प्रावधान में कुछ बदलाव किए हैं। सरकार द्वारा ऐसी व्यवस्था की गई है जिससे कोई भी व्यक्ति जो पार्षद नहीं है, वह अब राजस्थान में शहरी स्थानीय निकायों का अध्यक्ष बन सकता है ।
इस फैसले के बाद पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विचार के खिलाफ जाने के लिए स्टैंड लिया, उन्होनें स्पष्ट किया कि अधिसूचित किए गए फैसले पर परामर्श नहीं किया गया था।