फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्वाजा की दरगाह पर चढ़ाई सोनिया की भेजी चादर

Mon, 13 May 2013 06:51 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से सोमवार को राजस्थान के अजमेर शरीफ स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाई गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कंपनी मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक सहित राजस्थान मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य मौजूद थे।

वासनिक सोनिया गांधी की चादर लेकर दरगाह पहुंचे। वासनिक ने ख्वाजा साहब की मजार पर चादर पेश करने के बाद बुलंद दरवाजे पर सोनिया गांधी का संदेश पढकर सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को सोनिया गांधी ने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाने के लिए चादर भेजी। गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर एक संक्षिप्त समारोह के बाद पवित्र चादर पार्टी के कुछ नेताओं को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें