फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड ब्वॉय ने किया मरीज की बहन से बलात्कार

Thu, 13 Jun 2013 05:17 PM IST
जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) के एक वार्ड ब्वॉय को मरीज की बहन से बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आरोपी राम अवतार ने पहले तो मरीज की बहन से मेल जोल बढ़ाया और फिर मौका पाकर उसके साथ बलात्कार कर दिया।

10 जून को मरीज की छुट्टी होने पर राम अवतार ने पीड़िता और उसके पति को कॉटेज की फीस रिफंड कराने के बहाने जयपुर में ही रोक लिया।

दूसरे दिन वह फीस रिफंड नहीं करा सका तो उसने महिला के पति को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दोनों को अपने कमरे पर ले गया।

राम अवतार ने वहां महिला के पति को जूस लेने भेजा दिया और महिला के साथ बलात्कार किया।

घटना के बाद पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी वार्ड ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें