राजस्थान के सिरोही जिले के कोतवाली सिरोही थाना क्षेत्र मे शुक्रवार को टेम्पो और बोलेरो कैंपर की भिड़ंत में टेम्पो में सवार दंपती सहित छह लोगों की मौत हो गई। थानाधिकारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि सिरोही-बरलूड रोड पर गोयली गांव के पास एक टेम्पो और बोलेरो कैंपर की भिड़ंत में टेम्पो में सवार दंपती सहित छह लोगो की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि टेम्पो में सवार सभी लोग सिरोही से पाडिव गांव में एक सगाई समारोह में जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान शंकर लाल उनकी पत्नी जमुना देवी, अलका, जमुना देवी, मंजू देवी और डिम्पल के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शवों को राजकीय चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।