फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, टॉप-10 बदमाशों में था शुमार

Thu, 20 Feb 2025 06:45 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित आरोपी को सिरोही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी टॉप-10 बदमाशों में शुमार है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी और सिरोही वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी के सुपरविजन में बरलूट पुलिस थाना टीम द्वारा मैत्रीवाडा, थाना रानीवाडा, जिला जालौर, हाल मोटी आदरज, कलोल, जिला गांधीनगर, गुजरात निवासी पारस देवासी उर्फ पारसाराम पुत्र लक्ष्मणराम उर्फ अशोक देवासी को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि गिरफ्तार आरोपी थाने में दर्ज एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट प्रकरण में वांछित था। इसके साथ ही वह टॉप-10 अपराधियों की सूची में सम्मिलित था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। कार्रवाई में थानाधिकारी जितेंद्र सिंह, जावाल चौकी प्रभारी कानाराम, वृत्त कार्यालय सिरोही के हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह, कांस्टेबल दौलत सिंह और डीसीआरबी टीम जिला सिरोही के कांस्टेबल विक्रम कुमार सम्मिलित रहे।

मेन गेट का ताला तोड़ अनधिकृत रूप से किया प्रवेश
आबूरोड सदर पुलिस थाना में मेन गेट का ताला तोड़कर अनधिकृत रूप से प्रवेश करने का मामला दर्ज करवाया गया है। इस मामले में होटल अप्सरा, तलेटी, आबूरोड निवासी खुशबू मेहता पत्नी महेंद्र देवासी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गांधीनगर, आबूरोड निवासी रमेश पुत्र भुराराम बावरी व उसकी पत्नी सुंदर देवी द्वारा पूर्व में भी उसके मकान में प्रवेश कर उसके कर्मचारी को धमकाया था। इसको लेकर उसने पूर्व में भी इन दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


आरजेडी मॉल्स और होटल प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक दौलत नेमनानी को न्यायालय द्वारा उसके परिसर में प्रवेश नहीं करने के लिए पाबंद किया गया है। इस आदेश से व्यथित होकर आबूरोड निवासी दौलतराम सिंधी और जीतू कमलानी द्वारा दुर्भावनावश रमेश व उसकी पत्नी सुंदर देवी को जान बूझकर प्रलोभन देकर उत्प्रेरित किया जाता है। इस कारण रमेश और उसकी पत्नी आए दिन परिसर में घुसने का प्रयास करते व होटल के कर्मचारी को धमकाने का प्रयास करते हैं।

गत 15 फरवरी 2025 को दोपहर करीब दो बजे के आसपास रमेश और उसकी पत्नी सुंदर देवी ने हथौड़े से उसके परिसर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। लेकिन उनके होटल के कर्मचारी द्वारा चिलाने पर भाग गए कि रमेश व उसकी पत्नी दोनों ही अपराधिक प्रवृत्ति के हैं तथा इन दोनों से उसे व उसके परिवार को जान माल का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें